बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान:कटाई में देरी,सयाना तहसील के किसान चिंतित...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
स्याना तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने धान की फसल को प्रभावित किया है। फसल पककर तैयार हो चुकी है, लेकिन कटाई से पहले हुई इस बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसान चिंतित हैं। बेमौसम बारिश से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, मौसम में आए इस बदलाव के कारण धान की कटाई और निकासी में कठिनाई आ रही है। कई किसानों ने बताया कि बारिश के कारण धान काला पड़ गया है, जिससे मंडियों में उसका उचित भाव नहीं मिल पाएगा। किशन कुमार पाल, अलीमुद्दीन, मुकेश लोधी, पवन और रोहतास सहित कई किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समय पर धान की निकासी न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के अधिकांश किसान इस स्थिति को लेकर परेशान हैं।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026