बुलंदशहर में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली:जिलाधिकारी और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी,पुलिस लाइन से शुरू हुई बाइक रैली...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने महिला सुरक्षा और कल्याण के लिए जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बाइक सवारों ने नगर की सड़कों पर करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, समान अधिकार और अपराध मुक्त समाज का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण वर्तमान में पूरे प्रदेश में चल रहा है। पुलिस लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह की रैलियों से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026