शिकारपुर के तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत:जाल बिछाया जा रहा,वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
शिकारपुर के थाना छतारी क्षेत्र के समसपुर गांव में एक तालाब में विशाल मगरमच्छ की मौजूदगी से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ काफी समय से तालाब में रह रहा था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तालाब के आसपास के खेतों में जाना बंद कर दिया है। बच्चों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मगरमच्छों की मौजूदगी की खबरें आ रही हैं। वन विभाग ने हीरापुर और कमौना गांव से पकड़े गए मगरमच्छों को नरौरा गंगा में छोड़ा है। हाल ही में पहासू क्षेत्र के अटेरना गांव में एक मगरमच्छ को रजवाहे के पास देखा गया था। सूचना मिलने पर वनक्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह और डिप्टी रेंजर विरेन्द्र सिंह रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनक्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने गांव के लोगों से अपील की है कि बच्चों को नहर, तालाब और रजवाहों के पास अकेले न भेजें। आदित्य सिंह ने गांव का तालाब अधिक गहरा होने के चलते मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026