आजम खान की रिहाई पर स्याना में जश्न:मिठाइयां बांटी,सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया उत्सव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई पर स्याना में देर रात जश्न का माहौल रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। मोहल्ला हनीफ गढ़ी में सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष नाजिम चौधरी के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने आजम खान की रिहाई को न्याय की जीत बताया। नगर अध्यक्ष नाजिम चौधरी ने कहा कि आजम खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान ने पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वे समाजवादी पार्टी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और पार्टी के साथ बने रहेंगे। उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।कार्यक्रम में शफीक चौधरी, आरिफ चौधरी, फरमान सलमानी, मारूफ चौधरी, ओमकार जाटव, इकबाल चौधरी, उस्मान चौधरी, जानी चौधरी, नईम सलमानी, शाहरुख खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026