बुलंदशहर में शादी में थार से नोट उड़ाए:पुलिस ने गाड़ी जब्त कर तीन नामजद समेत चार पर दर्ज किया मुकदमा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान थार गाड़ी से नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। यह घटना रविवार की देर रात की है, जब पहासू निवासी आसिम पुत्र राजू खां की बारात प्रिंस गार्डन, छतारी रोड जा रही थी। दूल्हा आसिम एक रथ पर सवार था, जबकि उसके पीछे चल रही थार गाड़ी पर दो-तीन युवक खड़े होकर 10-10 रुपए के नोट उड़ा रहे थे।
सड़क पर लगा भारी जाम...
नोट उड़ाने के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। पहासू के सीएचसी में एम्बुलेंस का लगातार आवागमन रहता है, और कई एम्बुलेंस इस जाम में फंस गईं। सड़क पर गिरे नोटों को उठाने के लिए बच्चों की भीड़ जमा हो गई, जिससे किसी गंभीर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया था।
थार गाड़ी की छत से रुपए फेंक रहा था...
वीडियो फुटेज के आधार पर नोट उड़ाने वाले व्यक्तियों की पहचान बुलंदशहर निवासी अजमी और दिल्ली के भजनपुरा, चांद बाग निवासी जुमेर पुत्र मतीन खां के रूप में हुई है। घटना के समय बारात मालिक राजू खां (निवासी पठानटोला, पहासू) भी थार गाड़ी में मौजूद था। एक अज्ञात व्यक्ति भी गाड़ी की छत से रुपए फेंक रहा था।
पुलिस ने थार गाड़ी जब्त की...
पहासू थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अजमी, जुमेर, राजू खां और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। इसके अतिरिक्त, तेज ध्वनि में बज रहे डीजे के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026