सिकंदराबाद में श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया गया:भक्तिमय माहौल में हुआ संपन्न,मंदिर में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 15, 2025
बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला केसरीवाड़ा स्थित श्री कृष्ण बलदेव मंदिर (बंदरों वाला मंदिर) में 14 नवंबर, शुक्रवार की रात श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री जी श्याम परिवार सेवा समिति सिकंदराबाद के तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जहां देर रात तक भजन-कीर्तन हुए। इस अवसर पर दूर-दूर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। गाजियाबाद से महक गुनगुन बंसल, नोएडा से योगेश सैन, छवि श्रृंगार गाजियाबाद से दीपेश सिंघल और ग्रेटर नोएडा से पंक्षी म्यूजिक ग्रुप ने बाबा श्याम के भजनों से समां बांध दिया। उनकी सुमधुर प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायकों ने "खाटू वाला खाटू वाला वो नीले घोड़े वाला", "हैप्पी बर्थडे सांवरिया", "श्याम तुमसे मिलने का कीर्तन का बहाना है" और "दिल का क्या करें बाबा" जैसे कई लोकप्रिय भजनों का गायन किया। इन भजनों पर भक्तगण झूम उठे और बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के नकुल शर्मा, विजय शर्मा, करन जाट, यश गर्ग, राघव गोयल, नमन बंसल, प्रियांश, ऋषव और सौरभ सहित अन्य सदस्यों तथा भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जन्मोत्सव का आनंद लिया और उनके आशीर्वाद की कामना की।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026