सिकंदराबाद में अनियंत्रित कंटेनर ने कार-बाइक को मारी टक्कर:डिवाइडर पर चढ़कर मचाई अफरा-तफरी,अनियंत्रित कंटेनर ने कार व बाइक को मारी टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 15, 2025
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। खुर्जा गेट चौकी के पास स्थित देवी मंदिर गेट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक कार और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतार के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कंटेनर तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026