खुर्जा में पुलिस मुठभेड़,दो बदमाश घायल:डकैती के कई मामले,शातिर जेबकतरों पर लूट का केस दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 17, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो शातिर बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी, हथियार और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह मुठभेड़ कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कसेरु कट पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान कसेरु कट के समीप पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हुआ और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से 12,000 रुपये नकद, दो तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घायल बदमाशों को खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान अमन विला और गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमन विला पर विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गोविंद पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। इन पर लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से 12,000 रुपए नकद, दो तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घायल बदमाशों को खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026