बुलंदशहर में बस हादसे में महिला की मौत:चालक घायल,अनियंत्रित बस पुलिस चौकी की दीवार से टकराई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 19, 2025
सिकंदराबाद के दादरी गेट पर कौशांबी डिपो की एक अनियंत्रित बस पुलिस चौकी की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में ठेला लगाने वाली एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। तभी चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सीधे चौकी की दीवार से जा टकराई। जिस दीवार से बस टकराई, उसके पास रोजाना कई लोग बस का इंतजार करते हैं और कुछ स्थानीय लोग अपना ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। हादसे के समय भी वहां भीड़ मौजूद थी। बस की चपेट में आने से इंदिरा नामक महिला की मौत हो गई, जो वहां सामान बेच रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय भीड़ अधिक होती तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे कई अन्य जानें बच गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026