सिकंदराबाद पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार:तमंचा-कारतूस बरामद,एक साथी फरार, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 26, 2025

सिकंदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अंतरराज्यीय बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर हुई, जिसमें बदमाश जीतू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी हालांकि फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश जीतू को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीतू के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। जितेंद्र उर्फ जीतू उत्तर प्रदेश के जनपद एटा का निवासी है। उस पर यूपी, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न थानों में कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। वह सिकंदराबाद कोतवाली से भी वांछित चल रहा था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026