बुलंदशहर में भाकियू टिकैत का धरना जारी:किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन जारी है। सैकड़ों किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी, गन्ने के मूल्य में वृद्धि, बिजली के निजीकरण का विरोध, अवैध खनन और अवैध कटान पर रोक शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान गन्ने के बकाया भुगतान में देरी और चकबंदी न होने जैसी समस्याओं का भी समाधान चाहते हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे काला आम चौराहा जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पर डटे हुए हैं और अपना विरोध जारी रखे हुए हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026