बुलंदशहर में अंबेडकर द्वारा के सामने गंदगी:राहगीर परेशान,परवाना गांव में कूड़े के ढेर से बीमारी का खतरा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के परवाना गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा के सामने भारी गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्वारा के ठीक सामने संत राजेंद्र सिंह रूहानी मिशन आश्रम स्थित है, और पास में एक स्कूल भी है। इस गंदगी के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती है। गंदगी के इस ढेर से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। यह स्थिति मच्छरों और मक्खियों के पनपने का कारण बनती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ जाती हैं। इस समस्या को लेकर कैलाश गौतम, नरेश भगत और लोकेंद्र गौतम सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026