शिकारपुर में पहासू के खेड़ा गांव में दिखा तेंदुआ:बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे लोग,ग्रामीणों में दहशत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के खेड़ा गांव में बुधवार रात एक तेंदुआ देखा गया। खेत की जुताई कर रहे कुछ ट्रैक्टर चालकों ने इसे देखा, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए के देखे जाने के बाद से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण किसी बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं और उनका कहना है कि यदि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया तो यह किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। लोग अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। पहासू थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के जंगलों में घूमते हुए तेंदुए की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ग्रामीण जितेंद्र कुमार शर्मा और ममता ने बताया कि गांव में दहशत का माहौल है और वे वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मौके पर तेंदुआ नहीं मिला। इस मामले में वनक्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलने पर रात्रि में टीम के साथ गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। उन्होंने बताया कि आज फिर गांव में टीम निरीक्षण करेगी, लेकिन अभी हाल में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि नहीं की जा सकती।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026