सिकंदराबाद में बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी:पुलिस जांच जारी,चोरों ने नगदी समेत कीमती सामान चुराया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी में एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव बिलसूरी निवासी राजेंद्र पुत्र मदनलाल ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। उनका परिवार खाने-पीने और सोने के लिए अपने घेर पर रहता है। वे प्रतिदिन रात को गांव स्थित पुराने मकान में ताला लगाकर घेर पर सोने चले जाते थे। सुबह करीब 6 बजे उनके पड़ोसी प्रदीप पुत्र विजय सिंह ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटने की सूचना दी। राजेंद्र जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर तीनों कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, बक्से से साड़ियां और नगदी चुरा ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक सोने की अंगूठी, नाक की लौंग, दो जोड़ी चंदा सूरज, ढाई सौ ग्राम चांदी की एक पायल, 8 से 10 तोले की पांच पायल, 15 जोड़ी बिछुए, 30-35 साड़ियां, 10-10 रुपये के नए नोटों की दो गड्डियां और 15 हजार रुपये की नगदी शामिल है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अनिल कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026