बुलंदशहर में धोखाधड़ी का खुलासा:फर्जी दस्तावेजों पर मिली जमानत,वकील समेत तीन पर मुकदमा दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 27, 2025
बुलंदशहर में अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में एक संगठित गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक वकील, एक एडवोकेट और उनके साथियों ने मिलकर नकली दस्तावेज तैयार किए और इन्हीं की मदद से ठगी के आरोपी इम्तियाज को जमानत दिला दी।
फर्जी मोहरें और जाली हस्ताक्षर लगाकर तैयार हुए दस्तावेज...
वादी दरोगा सुखवीर सिंह (कार्यालय सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, बुलंदशहर) ने तहरीर में बताया कि, वकील भूरा उर्फ अशोक ठाकुर (निवासी पबसरा, थाना अगौता), एडवोकेट योगेश भारती (निवासी कचहरी परिसर), और उनके कुछ अज्ञात साथी ने मिलकर अदालत में प्रस्तुत करने के लिए फर्जी मोहरें, नकली जमानतदार, और उपनिरीक्षक के जाली हस्ताक्षर तैयार किए। इन्हीं जाली कागजातों के आधार पर आरोपी इम्तियाज की जमानत कराई गई। इसी आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
6 सितंबर को कराई थी फर्जी जमानत...
जांच में सामने आया कि वकील भूरा, एडवोकेट योगेश भारती और उनके एक साथी ने मिलकर जाली मोहरों व नकली हस्ताक्षरों का प्रयोग किया और दस्तावेजों को वैध दिखाकर 6 सितंबर 2024 को इम्तियाज की जमानत करा दी।फर्जी जमानत प्रकरण खुलने के बाद पुलिस ने इम्तियाज की जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई है।पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान और भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है।
ठगी के दो मामलों में पहले से आरोपी था इम्तियाज...
एएसपी ऋजुल के अनुसार इम्तियाज पुत्र नसीर उर्फ नासिर, निवासी आज़ाद नगर (थाना सिविल लाइन, अलीगढ़), के खिलाफ थाना स्याना में वर्ष 2024 में दो मुकदमे दर्ज थे। 1 मई 2024 को पीएनबी बैंक में एक महिला से 10,000 रुपये की ठगी, 9 जुलाई 2024 को एक अन्य महिला के कुंडल ठगने का मामला। पुलिस ने उसे 23 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026