बुलंदशहर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर:पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया,कार सवार बाल-बाल बचे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 29, 2025

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर दरियापुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। कार में दिल्ली से अपने पैतृक गांव चरोरा, जहांगीराबाद लौट रहा एक परिवार सवार था। इसमें दो बच्चों सहित कुल छह लोग शामिल थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे-34 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर हुई। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026