खुर्जा में लेनदेन विवाद,वीडियो आया सामने,दो भाइयों को पीटा:दबंगों ने गन्ने से मारा,पांच नामजद पर केस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 29, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग गन्ने के खेत में दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना अरनिया थाना क्षेत्र के गांव खुटेना में शुक्रवार शाम को हुई। पीड़ित प्रवीण और विकास, जो सुखवीर के पुत्र हैं, गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। तभी दो से तीन दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर खेत में घुस आए और अचानक उन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर दोनों भाइयों को पकड़कर बेरहमी से पीट रहे हैं। मारपीट के बाद दोनों भाई बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। ग्रामीणों के शोर सुनकर मौके पर पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भाइयों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि पांच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला फसल बिक्री के पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026