मक्का खरीद केंद्र पर किसानों का धरना:तोल रोकने के विरोध में भाकियू महाशक्ति का प्रदर्शन,कमीशन मांगने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 04, 2025
बुलंदशहर की नई मंडी स्थित मक्का क्रय केंद्र पर किसानों से कमीशन मांगने और मक्का की तोल रोकने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के हस्तक्षेप के बाद मक्का की तोल शुरू हो सकी। यह घटना 3 दिसंबर 2025 को हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से वे अपनी मक्का लेकर केंद्र पर ठंड में खड़े थे। क्रय केंद्र प्रभारी ने उनसे कमीशन की मांग की। कमीशन न देने पर प्रभारी ने मक्का तोलने से इनकार कर दिया, जिससे किसानों में भारी रोष फैल गया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया, जिसमें सैकड़ों किसान कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और मंडी सचिव को मौके पर बुलाया गया। अपर जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत के बाद मक्का की तोल फिर से शुरू हो सकी। यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान ने बताया कि 17 नवंबर को भी डिबाई मंडी में कमीशन न देने पर किसानों के धान का सैंपल फेल कर दिया गया था। उस समय भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता कर किसानों का धान तुलवाया था। बुलंदशहर जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी किसान की मक्का या धान की तोल समय पर नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मंडी में शौचालय और कृषक विश्राम गृह की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई, जहां गंदगी का अंबार लगा है और महीनों से ताले बंद हैं। सिरोही ने सफाई व्यवस्था न होने और सफाई के नाम पर पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मंडी सचिव के खिलाफ भी जल्द आंदोलन की घोषणा की।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026