बुलंदशहर में शीतलहर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन ठिठुरा:वाहनों की गति पर लगा ब्रेक,घना कोहरा छाया,दृश्यता शून्य...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 06, 2025
बुलंदशहर जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को पहली बार घना कोहरा छाने से सर्दी में अचानक बढ़ोतरी हुई, जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया और दृश्यता लगभग शून्य रही। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। अलसुबह से ही हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा देर रात 08 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, और अब घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। रात भर गिरी ओस के कारण खेतों में सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं। आलू, टमाटर और बैंगन सहित अन्य सब्जियों की फसलें खराब होने की आशंका है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गीली लकड़ी के कारण अलाव जलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खुर्जा नगर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग नगर पालिका द्वारा संचालित अलाव तापते दिखे। शनिवार सुबह तक लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026