अनूपशहर मे पढ़ाई को लेकर डांटने पर नाराज:किशोर ने तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया,पुलिस ने बचाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 08, 2025
अनूपशहर में कल देर रात करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर एक 17 वर्षीय किशोर तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सकुशल नीचे उतार लिया। यह घटना रात 9 बजे शुरू हुई जब किशोर प्रिंस (पुत्र वेद प्रकाश) को उसके पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा। इसके बाद प्रिंस घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और दरवाजा बंद कर लिया। पिता ने तुरंत 112 और स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस को अपनी ओर आता देख किशोर ने तीसरी मंजिल से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने भी किशोर को समझाने का प्रयास किया। किशोर को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं माना। जब मौके से सभी लोग चले गए, तो पुलिस ने एक कार्ययोजना बनाई। अनूपशहर पुलिस के दरोगा लोकेंद्र चौधरी पड़ोस की छत पर पहुंचे। दरोगा लोकेंद्र चौधरी ने लेटकर पड़ोसी की छत से किशोर प्रिंस को पकड़ लिया और उसे सकुशल नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ने पुष्टि की कि वेद प्रकाश सिंह निवासी जानवी कॉलोनी, अनूपशहर ने 112 पर सूचना दी थी कि उनका पुत्र नाराज होकर छत पर चढ़ गया है। यह पूरा घटनाक्रम रात 9 बजे से 12 बजे तक करीब तीन घंटे चला।प्रिंस के पिता वेद प्रकाश ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पुत्र को सकुशल बचा लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि घरवाले उसे पढ़ाई को लेकर डांटते थे, जिससे वह नाराज था।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026