बुलंदशहर के पहासू-अहमदगढ़ मार्ग पर सांडों की लड़ाई:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,सड़क पर लगा भीषण जाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 10, 2025
बुलंदशहर के पहासू-अहमदगढ़ मार्ग पर सांडों की लड़ाई के कारण लंबा जाम लग गया। सड़क पर कई सांडों के आपस में भिड़ने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। सांडों की भिड़ंत के बाद सड़क पर चल रहे वाहन वहीं रुक गए, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में आवारा गोवंशों की बढ़ती संख्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये आवारा पशु गेहूं और आलू जैसी कच्ची फसलों को चट कर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन आवारा गोवंशों से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सभी सांडों को गौशालाओं में भेजा जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026