सिकंदराबाद में द्वितीय श्याम वार्षिकोत्सव:कलाकारों ने दी प्रस्तुति,भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 10, 2025
सिकंदराबाद में श्री श्याम कृपा युवा संघ द्वारा मंगलवार देर रात अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में द्वितीय श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सदस्यों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ की। इस अवसर पर जयपुर से आए भजन गायक सागर शर्मा, रजनी राजस्थानी और अभिषेक नामा सहित कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने “कीर्तन की लाज बाबा” और “इतना देना भगवान” जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कार्यक्रम का संचालन सागर शर्मा ने किया। आयोजन की सफलता में कमल वर्मा, दीपक वर्मा, उमंग गर्ग, वंश शर्मा, हर्षित गोयल और टीम के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026