बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:हथियार बरामद,गिरोह मंदिरों से घंटे चोरी की वारदातों को देता था अंजाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 12, 2025
बुलंदशहर में पुलिस और अंतरजनपदीय चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया। यह गिरोह मंदिरों से घंटे चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। घायल बदमाश की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ बसैया के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके साथी हम्मू उर्फ भूरा को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी के चार घंटे, एक बाइक और लोहे का कटर बरामद हुआ है। यह गिरोह बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित कई जनपदों में मंदिरों से घंटे चोरी की वारदातों में शामिल था। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। मुठभेड़ डिबाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर नहर पटरी के निकट हुई। थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी। जनपद में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से मंदिरों में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026