ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत:रिश्तेदार की बेटी की शादी में कन्यादान करने जा रहे थे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 12, 2025
बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात नगर के भूड़ चौराहा क्षेत्र में हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजेंद्र सिंह एक शादी समारोह में कन्यादान करने जा रहे थे। मृतक की पहचान मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात वह भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित परिचित की बेटी के विवाह में कन्यादान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की पहचान जल्द की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजेंद्र सिंह शिक्षण सेवा से रिटायर होने के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे, जिससे उनकी मौत से क्षेत्र में दुख व्याप्त है। इस अचानक हुए हादसे की खबर जैसे ही राजेंद्र सिंह के घर पहुंची, परिवार में शोक का माहौल छा गया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026