स्याना में शीतलहर,घना कोहरा छाया:कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित,वाहनों की गति धीमी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 13, 2025
बुलंदशहर जिले में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को स्याना क्षेत्र में पहली बार घना कोहरा छाया, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई। दृश्यता लगभग शून्य होने के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। अलसुबह से ही हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। स्टेट हाईवे पर भी वाहन रेंगते हुए दिखे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा देर रात 08 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर के साथ अब घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है। रात भर गिरी ओस के कारण खेतों में सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं। आलू, टमाटर और बैंगन सहित अन्य सब्जियों की फसलें खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। नगर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग नगर पालिका द्वारा संचालित अलाव तापते दिखे। हालांकि, कुछ स्थानों पर गीली लकड़ी के कारण अलाव जलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह से ही लोग सूरज निकलने का इंतजार कर रहे हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने बताया कि अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रैन बसेरों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर दी गई हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026