बुलंदशहर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला,बाथरूम में मृत मिली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 15, 2025
बुलंदशहर के देवीपुरा क्षेत्र में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी दोपहर में नहाने के लिए बाथरूम गई थी, जहां वह मृत पाई गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की पहचान देवीपुरा निवासी मुकेश की पुत्री गरिमा के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर गरिमा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे कई बार आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गरिमा फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। परिवार गहरे सदमे में है, और परिजन शोकाकुल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गरिमा पढ़ाई में अच्छी और शांत स्वभाव की थी। पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। उसकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं। मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026