गौ सेवक ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया:पुलिस ने समझाकर शांत किया,सीडीओ पर अभद्रता का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 16, 2025
बुलंदशहर में एक गौ सेवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। गौ सेवक ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। गौ सेवक दीपक शर्मा का आरोप है कि उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र में पकड़ी गई एक गाय को गौशाला या अपने सुपुर्द करने की मांग को लेकर सीडीओ से संपर्क किया था। इस दौरान सीडीओ ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। इसी से नाराज होकर दीपक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। कलेक्ट्रेट में अचानक मचे हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक को पकड़ लिया और उनसे डीजल की बोतल छीन ली। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर समझाया गया और शांत किया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गौ सेवक दीपक ने सीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय तक कलेक्ट्रेट परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में हालात सामान्य हो गए। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। दीपक शर्मा का आरोप है कि फोन पर बात कर रही महिला अधिकारी सीडीओ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गौ तस्करों से अवैध उगाही करती हैं और यदि फिर से फोन किया गया तो वह परेशान करने को लेकर केस दायर करेंगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026