खुर्जा देहात में अज्ञात कारणों से लगी आग:किसानों को लाखों का नुकसान,एक दर्जन से अधिक बुर्जी-बिटोरे राख...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 17, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित अमीरपुर गांव में मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक बुर्जी और बिटोरे जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव में अचानक लगी आग ने हवा के साथ विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए पानी की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026