पेंशनरों को चक्कर लगवाए तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार:कार्यक्रम में पेंशनरों ने लिया भाग,डीएम ने पेंशनर दिवस पर दिए सख्त निर्देश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 18, 2025
बुलंदशहर में पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए बुधवार को जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रुति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशनरों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशनर दिवस पर जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पेंशन भुगतान, पारिवारिक पेंशन, लंबित प्रकरणों और अन्य विभागीय समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित मामलों के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र पत्राचार करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि पेंशनर समाज का वह वर्ग हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शासन और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पेंशनरों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ समय पर मिले। इस अवसर पर विभिन्न पेंशनर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा। पेंशनरों ने पेंशन पुनरीक्षण, महंगाई के अनुरूप सुविधाएं और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026