बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड:सुबह आठ बजे तक सड़कें सूनी,जनजीवन प्रभावित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 05, 2026
बुलंदशहर में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। हालांकि बीते एक सप्ताह से जिले में कोहरे का असर नहीं है, फिर भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, जिससे ठिठुरन बरकरार है। सुबह के समय ठंड का प्रकोप इतना अधिक रहता है कि सुबह आठ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रोजाना सुबह की सैर और व्यायाम के लिए निकलने वाले लोगों की संख्या में भी स्पष्ट कमी आई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में रहना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में भी ठंड का सीधा असर दिख रहा है। जहां सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम घूमने और व्यायाम करने आते थे, वहीं इन दिनों वहां आने वाले लोगों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने भी लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक ठंड के दौरान सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़ों का पर्याप्त उपयोग करें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026