अनूपशहर में कड़ाके की ठंड से तापमान गिरा:जनजीवन प्रभावित,आज सीजन का सबसे ठंडा दिन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 08, 2026
अनूपशहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। स्कूल की छुट्टी होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दिन में सूरज के दर्शन मुश्किल है।सीएचसी प्रभारी अनूपशहर, डॉक्टर पीके मिश्रा ने बच्चों और बुजुर्गों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। अनूपशहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मौसम में 100 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है। सुबह से मौसम साफ है, लेकिन तेज हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है।इस कड़ाके की ठंड का असर आलू और सरसों की फसलों पर भी दिख रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। किसानों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह गिरता रहा, तो पैदावार कम हो सकती है। उन्होंने बताया कि बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026