बुलंदशहर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी:मनरेगा बचाने को कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन,कार्रवाई की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 12, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनरेगा योजना का नाम बदलने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। काला आम स्थित मलका पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर कांग्रेसियों ने मनरेगा को गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना करोड़ों लोगों को रोजगार देती है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। कांग्रेस ने सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने या इसके स्वरूप से छेड़छाड़ करने को जनहित के खिलाफ बताया। जिलाध्यक्ष जिया उर्ररहमान ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की देन है, जिसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस योजना की पहचान बदलने का प्रयास करती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने मनरेगा को उसी नाम और स्वरूप में जारी रखने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि मनरेगा को सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों के आत्मसम्मान और रोजगार की गारंटी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार योजनाओं के नाम बदलकर जनता को भ्रमित करना चाहती है, जबकि जमीनी स्तर पर रोजगार और मजदूरी के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा के अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का संकल्प लिया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने मनरेगा योजना को बचाने का संकल्प भी दोहराया।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026