बुलंदशहर में कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन:बैंड-बाजे पर किया नृत्य,कार्यकर्ताओं ने केक काटा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 13, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में नगर के काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने केक काटकर प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बैंड-बाजों की धुन पर कांग्रेसियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
*सामाजिक न्याय और भाईचारे का लिया संकल्प*
कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। नफरत और सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का भी संकल्प दोहराया गया।
*महिलाओं और वंचितों की सशक्त आवाज हैं प्रियंका गांधी: जिलाध्यक्ष*
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों और शोषित-वंचित वर्गों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने हमेशा अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही हैं और देश की जनता को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।
*इंदिरा गांधी की प्रतिमूर्ति हैं प्रियंका गांधी*
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, मनोज शर्मा और नईम मंसूरी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर को हमेशा विशेष महत्व दिया है और यहां की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
*राहगीरों ने भी दी शुभकामनाएं*
काला आम चौराहे पर बैंड-बाजों और नृत्य के कारण वहां से गुजरने वाले आम नागरिक भी रुककर कार्यक्रम को देखते नजर आए और प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
*ये रहे मौजूद नेता और कार्यकर्ता*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ और युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, शिवकुमार शर्मा, नईम मंसूरी, मनीष चतुर्वेदी, देशदीपक भारद्वाज, इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, मनोज शर्मा, शकील अहमद, मुनीर अकबर, आशु कुरैशी, दिनेश शर्मा, देव शर्मा, फिरोज खान और कैप्टन अनोखेलाल शर्मा शामिल रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026