आंगनवाड़ियों ने 'काम बंद कलम बंद'आंदोलन की चेतावनी दी:लंबित मांगों को लेकर बुलंदशहर में अधिकार सम्मेलन और धरना-प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 13, 2026
बुलंदशहर में आंगनवाड़ी मित्री और सहायिका संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अधिकार सम्मेलन और धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि आंगनवाड़ियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान भी मौजूद रहे, जिनका आंगनवाड़ियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकमल ने की। संगठन ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से बच्चों के पोषण, गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा शर्तों से वंचित रखा गया है। संगठन की प्रमुख मांगों में पोषण ट्रैकर के लिए 5G मोबाइल व अनलिमिटेड रिचार्ज के साथ अतिरिक्त मानदेय देना, FAS प्रणाली को बंद करना, आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सरकारी मानदेय कार्मिक घोषित करना, मानदेय को न्यूनतम वेतन के बराबर करना और महंगाई भत्ता (DA) जोड़ना शामिल है। इसके अतिरिक्त, PHS के कारण रुके हुए मानदेय का शीघ्र भुगतान, नियमितीकरण, पदोन्नति, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था भी उनकी मांगों में शामिल हैं। कार्यक्रम के बाद, एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र जिलाधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष को सौंपा। संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 31 जनवरी तक मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लिया गया, तो फरवरी माह से पूरे उत्तर प्रदेश में आंगनवाडियों का 'काम बंद कलम बंद आंदोलन' शांतिपूर्ण ढंग से शुरू किया जाएगा। संगठन का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघर्ष नहीं, बल्कि सम्मान और समाधान चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी सहनशक्ति की सीमा समाप्त हो चुकी है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026