बुलंदशहर में कप्तान पोस्टर पर बोले- जनता ने योगी को चुना:कलराज मिश्रा का अखिलेश-राहुल पर निशाना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 21, 2026
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने रायबरेली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के 'कप्तान' वाले पोस्टर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ये नेता अपनी ही पार्टी के कप्तान हैं, जबकि जनता ने भारतीय जनता पार्टी से योगी आदित्यनाथ को अपना कप्तान चुना है। मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भी कलराज मिश्रा ने अपनी राय रखी। उन्होंने इस बयान को 'अत्यंत निंदनीय' बताया और कहा कि संबंधित विधायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष द्वारा एस.आई.आर. (SIR) और 'वोट चोरी' को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मिश्रा ने कहा कि विपक्ष संविधान के विरुद्ध कार्य कर रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों को 'संविधान विरोधी' करार दिया। कलराज मिश्रा बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर में आयोजित एक कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित थीं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026