बुलंदशहर में भाकियू का धरना शुरू:आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी,किसानों ने कलेक्ट्रेट पर ढोल बजाकर रखीं अपनी मांगें...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 29, 2026
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक ट्रैक्टरों और हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। किसानों ने प्रशासन को पूर्व में ही ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उनकी प्रमुख मांगों में ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफ करना, खेतों में बिजली मीटर न लगाना और किसानों के बकाया का तत्काल भुगतान करना शामिल है। भाकियू पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रदर्शन के बावजूद सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि जर्जर बिजली के तारों के कारण किसानों के पशुओं की लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने खाद की अनुपलब्धता और बिक्री केंद्रों पर इसकी कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। चौधरी अरब सिंह ने स्पष्ट किया कि किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसे भारतीय किसान यूनियन अब बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक किसान कलेक्ट्रेट का घेराव जारी रखेंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026