आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बुलंदशहर में प्रदर्शन:सरकारी कर्मचारी दर्जा और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 30, 2026
बुलंदशहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने काला आम चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन वृद्धि शामिल है। जनपद भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। वे पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती आ रही हैं। इसके बावजूद, उन्हें आज भी न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है और न ही वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि वे अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को कई बार दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा से संबंधित संगठनों ने प्रशासन को 9 जनवरी और 18 जनवरी 2026 को आगामी आंदोलन की पूर्व सूचना भी दी थी। हालांकि, सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जिसके चलते उन्हें दोबारा प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने वेतन वृद्धि और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई, जिसके लिए पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। आंगनबाड़ी की जिला अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026