खुर्जा में युवक पर चाकू से हमला:जेब काटने के विवाद में हुई घटना, आरोपी भी घायल, मुकदमा दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 05, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में देर रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला सराय नसरूल्ला निवासी कमल मीणा के साथ हुई। कमल मीणा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह देर रात जेवर अड्डा स्थित शराब के ठेके के पास खड़े थे, तभी उनके पीछे आबदानगर निवासी बिलाल आ गया। आरोप है कि बिलाल ने कमल मीणा की जेब काटने का प्रयास किया। जब कमल को इसका पता चला और उन्होंने बिलाल का हाथ पकड़ा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी बिलाल ने कमल को जान से मारने की नीयत से उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। कमल ने अपनी गर्दन बचाने के लिए हाथ आगे कर दिया, जिससे उनके हाथ में गहरा घाव हो गया। शोर सुनकर कुछ लोगों को आता देख आरोपी बिलाल ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित कमल मीणा की तहरीर पर आरोपी बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026