बुलंदशहर में शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या:पीड़ितों ने किया सड़क जाम,अवैध शराब बिक्रेताओं ने किया मृतक के परिजनों पर पथराव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 07, 2026
बुलंदशहर के जहांगीराबाद के मोहल्ला अंबेडकरनगर में एक युवक की आत्महत्या के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अवैध शराब बिक्री से जुड़ा मामला सामने आने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर पथराव किया गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने नई बस्ती के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी 31 वर्षीय कौशिक उर्फ नीतू पुत्र जगदेव सिंह के रूप में हुई है। कौशिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की मां कुसुम का आरोप है कि मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बेचने वाले दामोदर और उसके बेटों द्वारा कौशिक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक और सामाजिक दबाव के चलते कौशिक ने गुरुवार शाम नशे की हालत में आत्महत्या कर ली।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026