भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बुलंदशहर पहुंचे:बजट के फायदे गिनाए,राजकुमार चाहर ने किसानों से संवाद किया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 10, 2026
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर सोमवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने ग्राम किसौली में किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और देश के आम बजट पर विस्तृत चर्चा की। किसानों को संबोधित करते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट महिला, गरीब, किसान और नौजवान सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे ‘सर्वहित’ के नारे के साथ देश के समग्र विकास को गति देने वाला बताया। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि अवसंरचना को मजबूत करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने और कृषि ऋण की उपलब्धता को आसान बनाने जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। साथ ही, फसल बीमा योजना को और प्रभावी बनाने, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किसानों को मुआवजा न मिलने से जुड़े सवाल पर राजकुमार चाहर ने स्पष्ट किया कि मुआवजा किसानों का हक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, तो उसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण न मिलने के प्रश्न पर उन्होंने इसे बैंकों की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की है और इसमें किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहर ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और नीतियों के क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया, सांसद भोला सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, संतोष वाल्मीकि, अभिनव वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026