बुलंदशहर में मोमोज विक्रेता का ठेला खाई में गिरा:औरंगाबाद लौट रहा था युवक,रतनपुर भट्टा के पास तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 11, 2026

बुलंदशहर के औरंगाबाद लौट रहे एक मोमोज विक्रेता का ठेला रतनपुर भट्टा के पास एक तेज रफ्तार ओमनी वैन की टक्कर से खाई में गिर गया। यह घटना 10 फरवरी 2026 को शाम 6:50 बजे हुई। विक्रेता जहांगीराबाद से चाऊमीन, बर्गर और मोमोज बेचकर अपने घर औरंगाबाद लौट रहा था। औरंगाबाद की ओर से जहांगीराबाद जा रही एक तेज रफ्तार ओमनी वैन ने ओवरटेक करते समय उसके ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ठेला सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसा देखकर राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेले को खाई से बाहर निकाला और विक्रेता को सड़क पर ले आए। ठेले का सारा सामान खाई में बिखर गया था, हालांकि, विक्रेता को कोई चोट नहीं आई। राहगीरों ने ठेले को बाहर निकालने के बाद उसका बिखरा हुआ सामान वापस रखवाने में मदद की। विक्रेता ने अपना नाम समीर बताया और वह औरंगाबाद का निवासी है। औरंगाबाद निवासी आसिफ मेवाती सहित कई राहगीरों ने इस दौरान मदद की।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026