बुलंदशहर में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत:उपचार के दौरान गई जान,भड़काउ गांव में हुई घटना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 11, 2026

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सोमवार शाम नगरकोट यात्रा के लिए निकल रहे एक परिवार के बच्चे चिरांग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल चिरांग ने उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। यह घटना नरसेना थाना क्षेत्र के भड़काउ गांव निवासी रिंकू के घर के पास हुई। चिरांग का परिवार नगरकोट जात लगाने के लिए स्याना-नरसेना मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान स्याना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने चिरांग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत घायल चिरांग को सीएचसी ऊंचागांव में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही चिरांग ने दम तोड़ दिया।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026