गुलावठी नगर पालिका में सीडीओ का छापा:सफाई व महिला टॉयलेट स्वच्छ रखने के निर्देश,जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र पेंडेंसी खत्म करने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 11, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी नगर पालिका में सोमवार शाम करीब 5 बजे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल (आईएएस) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सीडीओ निशा ग्रेवाल ने पालिका में प्रवेश करते ही सभी पटल कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान से शहर से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सीडीओ निशा ग्रेवाल ने बताया कि गुलावठी नगर पालिका में वसूली की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों की पेंडेंसी समाप्त करने, सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाकर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और विशेष रूप से महिला शौचालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने पालिकाकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर आने और नगर पालिका में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि मंडल आयुक्त के निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में लापरवाही न हो। उल्लेखनीय है कि जनपद में 12 फरवरी को कमिश्नर का दौरा संभावित है, जिसके मद्देनजर जिले के अधिकारी विभिन्न सरकारी विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026