हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बुलंदशहर में थमे एनकाउंटर:हर दूसरे दिन हो रही थी मुठभेड़,जांच और जवाबदेही का दबाव बढ़ा,गाइडलाइंस जारी होने के बाद ब्रेक....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 13, 2026
प्रदेश में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब बुलंदशहर में साफ दिखाई देने लगा है। जहां पहले हर दूसरे दिन मुठभेड़ की खबर सामने आती थी, वहीं कोर्ट की टिप्पणियों के बाद जिले में एनकाउंटर की रफ्तार अचानक थम गई है। हालात यह हैं कि पुलिस अब इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से भी बच रही है। पिछले करीब 9 वर्षों में जिले में सैकड़ों एनकाउंटर हुए। लगभग हर घटना के बाद जारी पुलिस बयान का ढांचा एक जैसा होता था- स्थान, समय और आरोपी बदल जाते थे, लेकिन कहानी वही रहती थी। ज्यादातर मामलों में पुलिस की गोली बदमाश के घुटने के नीचे लगने की बात सामने आती थी।
*हर घटना में एसओजी की मौजूदगी पर भी उठते रहे सवाल*
एनकाउंटर के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम की मौजूदगी लगभग हर बार दर्ज की जाती रही। करीब 10 सदस्यीय टीम जिले के अलग-अलग थानों में चेकिंग के दौरान उसी समय पहुंच जाती थी, जब मुठभेड़ होती थी इसे लेकर भी सवाल उठते रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में युवक की हत्या का खुलासा:बहन का नंबर मांगने से मना करने पर दोस्तों ने की थी हत्या,तीन आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026
भाकियू (महात्मा टिकैत) ने किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:मुकदमे वापसी सहित कई मांगें,एमएसपी खरीद,आंदोलन की चेतावनी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026
बुलंदशहर में आधे घंटे तेज बारिश:हफ्ते भर ऐसे ही रहेगा मौसम,30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026