बुलंदशहर में ट्रेड यूनियन, बैंक हड़ताल बेअसर:जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे,भाकियू-सीटू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 13, 2026

बुलंदशहर में देशव्यापी हड़ताल का असर कम देखने को मिला। जनपद में ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मियों की हड़ताल बेअसर रही। जिले के अधिकांश बैंक सामान्य रूप से खुले रहे और लेन-देन का कार्य जारी रहा। बाजार भी खुले रहे, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, हड़ताल के समर्थन में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में सीटू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मलका पार्क में एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका से ट्रेड डील के नाम पर देश के किसानों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से व्यापारी परेशान हैं और किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। अरब सिंह ने यह भी कहा कि हालिया बजट में किसानों के हितों की अनदेखी की गई है। नेताओं का कहना था कि मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों और बैंक कर्मियों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें लेकर यह देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई थी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026