मंडलायुक्त का कलेक्ट्रेट निरीक्षण रद्द:नई तिथि जल्द घोषित होगी,तैयारियां अधूरी रह गईं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 13, 2026
बुलंदशहर में नव नियुक्त मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी का गुरुवार को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट निरीक्षण अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। इससे जिला प्रशासन की सभी तैयारियां व्यर्थ हो गईं। चार्ज संभालने के बाद यह उनका पहला कलेक्ट्रेट निरीक्षण था, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। निरीक्षण के मद्देनजर पिछले चार दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा था। नगर पालिका के 30 से अधिक कर्मचारी कार्यालयों, गलियारों और बाहरी परिसर की साफ-सफाई में लगे हुए थे। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमा गंदगी को हटाया गया। साथ ही, कई स्थानों पर रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य भी कराया गया था। अधिकारियों ने निरीक्षण के मद्देनजर फाइलों की साज-सज्जा, कार्यालयों की व्यवस्था और आगंतुक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मंडलायुक्त का कार्यक्रम रद्द होने के कारण गुरुवार को होने वाला यह निरीक्षण टल गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मंडलायुक्त के कलेक्ट्रेट निरीक्षण की नई तिथि बाद में तय की जाएगी।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026