शहर काजी जैनुअल आबिदीन का निधन:पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था,हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

February 14, 2026

शहर काजी जैनुअल आबिदीन का निधन:पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था,हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के मुस्लिम धर्मगुरु और शहर काज़ी मौलाना जैनुअल आबिदीन का शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे निधन हो गया। उन्होंने नगर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर और आसपास के इलाकों में लोग शोकाकुल हो गए। कई स्थानों पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जुमे की नमाज़ के बाद शहर काज़ी की नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसके उपरांत बुलंदशहर बाईपास स्थित अंसारियान कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक़ किया गया। अंतिम यात्रा में विभिन्न वर्गों के धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ट्रैफिक पुलिस और नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था संभाली। उन्होंने मार्गों को सुचारु बनाए रखा ताकि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।शहर काज़ी जैनुअल आबिदीन अपने सादगीपूर्ण जीवन, धार्मिक सेवाओं और सामाजिक समरसता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से मुस्लिम समाज सहित पूरे शहर ने एक प्रतिष्ठित धर्मगुरु को खो दिया है।

Published on February 14, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0