जहांगीराबाद में नाले में मिला व्यक्ति का शव:परिवार में मचा कोहराम,शादी से लौटते समय हुए थे लापता...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 16, 2026
जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल निवासी 55 वर्षीय तेजिंदर उर्फ टोनी वर्मा की नाले में गिरने से मौत हो गई। वह शनिवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके बाद लापता हो गए थे। रविवार देर रात उनका शव नई मंडी के सामने एक नाले से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, तेजिंदर वर्मा शनिवार शाम को शादी में जाने के बाद घर नहीं लौटे। रविवार को पूरे दिन परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार शाम को उनके बेटे रिंकू ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार देर रात जब परिजन तेजिंदर की तलाश कर रहे थे, तो उन्हें नई मंडी के सामने नाले में जूते तैरते हुए दिखाई दिए। परिजनों ने जब जूते को ऊपर खींचा, तो तेजिंदर का शव भी ऊपर आ गया। परिजनों ने तत्काल शव को नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम को ही गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026