रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी:होली खेलकर लौट रहे थे घर,शिकारपुर में एक गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 05, 2026
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव वासौटी के पास बुधवार देर रात करीब 9 बजे मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों युवक होली खेलकर अपने गांव मोमरोजपुर अहमदगढ़ लौट रहे थे। घायलों की पहचान 24 वर्षीय नीरज पुत्र रामपाल और 25 वर्षीय रामकुमार पुत्र कालू, दोनों निवासी गांव मोमरोजपुर अहमदगढ़ के रूप में हुई है। नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिकारपुर सरकारी अस्पताल से बुलंदशहर जिला सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, रामकुमार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह घटना मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव वासौटी के निकट हुई। डिबाई की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी। हादसे के बाद बस चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव मोमरोजपुर अहमदगढ़ के ग्रामीण शिकारपुर सरकारी अस्पताल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम और एसआई राम नरेश घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हुए थे। उन्होंने पुष्टि की कि रामकुमार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि नीरज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे बुलंदशहर सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026