बुलंदशहर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल:पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद,पैर में लगी गोली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 06, 2026

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली के रूप में हुई है। 4 मार्च को आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक होलिका जलाकर घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमालवर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायल आरोपी दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026